[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सामुदायिक भवन व रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

सामुदायिक भवन व रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

0
सामुदायिक भवन व रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौन पंचायत के कठवारा गांव के दर्जनों लोगों ने बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह को आवेदन देकर सामुदायिक भवन एवं उसके आसपास स्थित रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीण मनोज यादव, फाल्गुनी यादव, रामा यादव, विष्णुदेव यादव, थानू यादव, मुनेश्वरी देवी, सुगदेव यादव, वासुदेव यादव, अरविंद यादव, उमेश यादव, जशोदा देवी, संतोष यादव, भोला कुमार, अर्जुन यादव आदि ने आवेदन में कहा है कि वर्ष 2003-04 में ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया था. लेकिन सामुदायिक भवन निर्माण के कुछ दिनों के बाद ही उस पर गांव के ही दबंग व्यक्ति फूलदेव यादव पिता शक्ति यादव, सुमरेन यादव एवं अनिल यादव पिता सुगदेव यादव ने अवैध रूप से कब्जा जमा लिया. साथ ही उक्त सभी लोग ग्रामीणों को तंग करता है. इसके साथ ही सामुदायिक भवन के उत्तर, पूरब एवं पश्चिम दिशा में अवस्थित सार्वजनिक रास्ते से ग्रामीणों के गुजरने पर उक्त सभी लोग गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट की धमकी देता है. ग्रामीणों ने कहा कि उक्त लोगों के कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं. ऐसे में पीड़ित ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन सहित रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel