जमुई. भाजपा नेता सह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जिला मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में 11 बजे दिन में एनडीए समर्थित प्रत्याशी अरुण भरती के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. जिला प्रवक्ता निखिल कुमार सिंह ने बताया कि इस दौरान उनके साथ-साथ देश व प्रदेश के एनडीए गठबंधन के कई नेता उपस्थित रहेंगे. उनके जमुई आगमन को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है.