[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

0
डीलर्स एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा

सोनो. फेयर प्राईस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले एसोसिएशन की प्रखंड इकाई की एक बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शिवशरण पाण्डेय ने की. जनवितरण विक्रेताओं ने समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक माह निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. इसके कारण अगले माह का अनाज उठाकर पिछले माह में वितरण करना पड़ता है. इस कारण न सिर्फ उपभोक्ता भ्रमित होते हैं बल्कि डीलरों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डीलरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुकान स्तर पर तौलकर खाद्यान्न नहीं दिया जाता और बोरा का वजन भी अलग से नहीं मिलता इससे वितरण में गड़बड़ी की स्थिति उत्पन्न होती है और उपभोक्ताओं के साथ अनावश्यक विवाद की आशंका बनी रहती है. बैठक में इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि बीते छह माह से उनका कमीशन नहीं मिला है जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इन समस्याओं को कोट करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को एसोसिएशन की ओर से आवेदन दिया गया साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी पूर्व होली और रमजान को देखते हुए सभी दुकानदार उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराएंगे और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने में सहयोग करेंगे. बैठक में मनोज सिंह, जाटो रजक, सुरेन्द्र यादव, बालदेव मंडल, नरसिंह यादव, नित्यानन्द माधुरी, बद्री रजक, रमेश टुडू सहित प्रखंड के सभी पंचायतों के जनवितरण विक्रेता मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel