[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, कदाचार पर रहेगी जीरो टॉलरेंस : डीएम

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, कदाचार पर रहेगी जीरो टॉलरेंस : डीएम

0
सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, कदाचार पर रहेगी जीरो टॉलरेंस : डीएम

जमुई. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा आयोजित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 14 एवं 17 जून को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित ब्रीफिंग में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, जोनल मजिस्ट्रेटों तथा केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा पर प्रशासन का विशेष जोर

डीएम एवं एसपी ने परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को सर्वोच्च सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सजगता के साथ कार्य करने तथा बाहरी तकनीकी कर्मियों की भी सघन जांच सुनिश्चित करने को कहा।

सभी केंद्रों पर जैमर, त्रिस्तरीय सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा त्रिस्तरीय दंडाधिकारी तैनाती के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।

19 हजार से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा प्रतिबंध

जिले में कुल 19,104 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कदाचार करते पकड़े जाने पर बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के दिन केंद्रों के आसपास संचालित फोटो कॉपी की दुकानें भी बंद रहेंगी। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel