[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद जमुई स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद जमुई स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में

0
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद जमुई स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़, प्रशासन रहा अलर्ट मोड में
जमुई रेलवे स्टेशन पर मुस्तेद पुलिस पदाधिकारी

बरहट (जमुई) से शशिलाल की रिपोर्ट:

Constable Recruitment Exam Jamui: मद्य निषेध पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार की देर शाम जमुई रेलवे स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिले में आयोजित दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद सैकड़ों अभ्यर्थी एक साथ ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे, जिससे स्टेशन परिसर में अचानक भीड़ बढ़ गई.

पटना की घटना के बाद प्रशासन रहा अलर्ट

पटना में परीक्षा के दौरान हुए उपद्रव की घटना को देखते हुए जमुई जिला प्रशासन पहले से ही सतर्क था. भीड़ बढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी और रेलवे स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई.

चार थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी, बरहट थाना और मलयपुर थाना पुलिस को स्टेशन परिसर में तैनात किया गया. इसके अलावा दंगा नियंत्रण वाहन भी मौके पर मौजूद रहा. सुरक्षा बलों ने भीड़ को व्यवस्थित करने के साथ यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा.

पुलिस की मुस्तैदी से बनी रही व्यवस्था

स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में सवार कराया. प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई तथा पूरे समय हालात नियंत्रण में रहे.

अधिकारियों ने देर शाम तक संभाले रखी कमान

मौके पर बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव, मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ, जीआरपी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सहित आरपीएफ के अधिकारी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने देर शाम तक स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel