[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा

0
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हंगामा

जमुई . सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब इलाज कराने आये एक मरीज और उनके पुत्र ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर मारपीट और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगा दिया. घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा, जिससे अन्य मरीजों व उनके परिजनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दरअसल, सोनो थाना क्षेत्र के सारेवाद गांव निवासी श्याम सुंदर सिंह अपने पुत्र पंचम कुमार सिंह के साथ गुरुवार को करीब 11:38 बजे सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष पहुंचे. इन्होंने बताया कि 31 जनवरी को सड़क दुर्घटना में हम घायल हो गये थे और पूर्व में भी अस्पताल से इलाज करा चुके थे. इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद डॉ विशाल आनंद से जब मैने पुरानी पर्ची दिखाते हुए आगे के इलाज के बाबत पूछताछ की, तो इन्होंने कहा कि आपने जिस डॉक्टर को पहले दिखाया है, वही जानकारी देंगे. तभी मैंने कहा कि आज ड्यूटी पर आप मौजूद हैं, तो आपको ही परामर्श दें. इसी बात पर चिकित्सक आक्रोशित हो गये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. हंगामे की स्थिति को देखते हुए वहां मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और किसी तरह मामले को शांत कराया.

सिविल सर्जन तक पहुंचा मामला

पीड़ित मरीज ने घटना की जानकारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार सिंह को देते हुए मामले की जांच और दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रशासन की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया था, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की बात कही जा रही है.

कहते हैं पीड़ित –

इलाज के लिए आये थे, लेकिन यहां डॉक्टर साहब ने गाली-गलौज और मारपीट की. हमने इसकी लिखित शिकायत सिविल सर्जन से की है और न्याय की मांग की है.

श्याम सुंदर सिंह, पीड़ित मरीज

कहते है चिकित्सक

डॉ विशाल आनंद ने बताया कि जो भी आरोप है वह पूरी तरह बेबुनियाद है. घटना की जानकारी सिविल सर्जन व सदर अस्पताल उपाधीक्षक को दी गयी है. दोनों वरीय अधिकारी इस मामले को देखेंगे.

कहते हैं उपाधीक्षक

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद ने बताया कि मारपीट की जानकारी हुई है. दोनों पक्षों ने किसी भी तरह का आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel