बाल मेले बच्चों ने लगाये कई स्टॉल
चकाई प्रखंड अंतर्गत कोहवराटांड में स्थित फ्यूचर दर्पण स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया.
By Prabhat Khabar News Desk |
November 14, 2024 3:36 PM
चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत कोहवराटांड में स्थित फ्यूचर दर्पण स्कूल में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल मेला का आयोजन किया गया. विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों द्वारा लगाया गया रंगारंग स्टॉल लोगों को अपनी और खूब आकर्षित कर रहा था. साथ ही इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार ने बताया कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करना है. मौके पर शिक्षक धीरज कुमार, रिंकू कुमारी, आशीष राय, प्रतिभा सिन्हा, अतुल अमन सिन्हा, सत्यम कुमार मालाकार सहित बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
