[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई चकाई के लाल मुकेश बने आइएएस, यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 465वां रैंक

चकाई के लाल मुकेश बने आइएएस, यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 465वां रैंक

0
चकाई के लाल मुकेश बने आइएएस, यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 465वां रैंक

प्रवीण कुमार के बाद एक और सफलता से राष्ट्रीय फलक पर चमका चकाई का नाम चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत बिचकोड़वा गांव निवासी मुकेश वर्णवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर चकाई सहित पूरे जमुई जिले का नाम रोशन किया है. मुकेश ने परीक्षा परिणाम में 465वां रैंक प्राप्त की है. परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर एवं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. वर्तमान में मुकेश अपने पैतृक गांव बिचकोड़वा में ही हैं. यहीं उन्हें अपने सफलता की जानकारी मिली. सफलता की खबर मिलते ही गांव के लोगों और परिजनों में खुशी की लहर है. लोग उनके घर पहुंचकर उन्हें बधाई देने लगे. मुकेश के पिता राजकुमार वर्णवाल बिचकोड़वा में ही दवा दुकान चलाते हैं. उनकी माता आरती देवी का करीब पंद्रह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है. तीन भाइयों व दो बहनों में सबसे बड़े मुकेश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उच्च विद्यालय बिचकोड़वा से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पटना से पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने आइएसएम धनबाद से बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक करने के बाद मुकेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए. इस दौरान उन्होंने असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी भी हासिल की, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना ही था. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निरंतर तैयारी जारी रखी और आखिरकार छठे प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपने सपने को साकार कर लिया. उनका मानना है कि कड़ी मेहनत, धैर्य और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले मुकेश के एक भाई चकाई प्रखंड के माधोपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई अपने पिता के साथ मिलकर दवा दुकान का संचालन करते हैं. मुकेश की सफलता पर रामेश्वर वर्णवाल, सीताराम वर्णवाल, राजेश वर्णवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, अजय कुमार मुन्ना, पवन केशरी, संजीव केशरी, मनोज पोद्दार, शंभूनाथ पांडेय, विजय वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मुकेश की सफलता के प्रमुख पड़ाव *गांव के उच्च विद्यालय बिचकोड़वा से प्रारंभिक शिक्षा *पटना से इंटरमीडिएट की पढ़ाई *आईएसएम धनबाद से बीटेक की डिग्री *दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी *असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी भी की प्राप्त *छठे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में 465वां रैंक हासिल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel