[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में चेन स्नेचिंग और छिनतई कांड का खुलासा, बेगूसराय से युवक गिरफ्तार, कटिहार से बरामद हुए जेवरात

जमुई में चेन स्नेचिंग और छिनतई कांड का खुलासा, बेगूसराय से युवक गिरफ्तार, कटिहार से बरामद हुए जेवरात

0
जमुई में चेन स्नेचिंग और छिनतई कांड का खुलासा, बेगूसराय से युवक गिरफ्तार, कटिहार से बरामद हुए जेवरात

जमुई. जमुई पुलिस ने जिले में हुई चेन स्नेचिंग और नकद छिनतई की दो बड़ी घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के झुंडो गांव की एक महिला से 70 हजार रुपए नकद छिनतई मामले में पुलिस ने बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी अभय मिश्रा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है. उसके पास से लूटी गई नकदी भी बरामद किया गया है. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि बीते 25 मई को जमुई सदर थाना क्षेत्र में झाझा बस स्टैंड निवासी शिक्षिका रश्मि सिन्हा उस समय चेन स्नेचिंग की शिकार हो गई थीं, जब वह कोचिंग पढ़ाने जा रही थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न जिलों में छापेमारी शुरू की. जांच के दौरान कटिहार से लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि शिक्षिका से स्नेचिंग मामले में कटिहार जिले के कुख्यात कोढ़ा गिरोह की संलिप्तता सामने आई है. उन्होंने कहा कि कोढ़ा गिरोह लंबे समय से बिहार के विभिन्न जिलों में चोरी, स्नेचिंग और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देता रहा है. पुलिस पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी हुई है. वहीं गिरफ्तार अभय मिश्रा का संबंध बेगूसराय के तिवारी गिरोह से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel