[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी को किया जायेगा दुरस्त

सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी को किया जायेगा दुरस्त

0
सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी को किया जायेगा दुरस्त

-सीसीटीवी निगरानी तंत्र की समीक्षा, डीएम व एसपी ने दिए सख्त निर्देश जमुई. शहर की सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर शनिवार को डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में जिले में स्थापित सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की कार्यशीलता की समीक्षा करते हुए इसके विस्तार को लेकर चर्चा की गयी. डीएम ने निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा संवेदनशील सरकारी परिसरों में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हर हाल में चालू स्थिति में रहें. उन्होंने कहा कि शहर का कोई भी हिस्सा निगरानी से बाहर नहीं रहना चाहिए. उन्होंने बैठक में कैमरों से प्राप्त फुटेज के सुरक्षित संरक्षण और त्वरित विश्लेषण व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. उन्होंने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र भ्रमण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की नियमित भौतिक जांच सुनिश्चित करें, ताकि निगरानी प्रणाली प्रभावी बनी रहे. एसपी ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी और विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सीसीटीवी सिस्टम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. बैठक में जिप अध्यक्ष दुलारी देवी, नप अध्यक्ष मो हलीम से प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी स्थापना में प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया गया. अंत में डीएम ने सभी विभागों को समन्वय के साथ टीम भावना में कार्य करने का निर्देश देते हुए विश्वास जताया कि प्रशासनिक सक्रियता और जनसहयोग से जमुई को सुरक्षित व अपराधमुक्त जिला बनाया जा सकेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel