[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई कार ने बाइक सवार दादा-पोते को रौंदा, दादा की मौत

कार ने बाइक सवार दादा-पोते को रौंदा, दादा की मौत

0
कार ने बाइक सवार दादा-पोते को रौंदा, दादा की मौत

सिकंदरा. सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गोवर्धनबीघा गांव के समीप सोमवार की सुबह शराब लदी कार एक बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने दोपहर करीब डेढ़ बजे शव को घटनास्थल पर रखकर लखीसराय-सिकंदरा पथ को जाम कर दिया. लगभग चार घंटे तक रहे जाम के कारण सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर वाहनों की कतार लग गयी. लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

जानकारी के मुताबिक सिकंदरा थाना क्षेत्र के कैथवारा गांव निवासी गीता सिंह उर्फ पहलवानजी (65)अपने पोते मुकेश कुमार (30) के साथ बाइक से हलसी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गोवर्धनबीघा गांव के समीप शराब लदी एक लक्जरी कार बाइक में ठोकर मारते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गयी. हादसे में गीता सिंह उर्फ पहलवानजी व उनका पोता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के दोनों की हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया गया. जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत गीता सिंह को मृत घोषित कर दिया. मुकेश कुमार का इलाज सदर अस्पताल लखीसराय में जारी है. दुर्घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग भागने में सफल रहे. वहीं छानबीन के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त कार से 15 कार्टून से ज्यादा विदेशी शराब बरामद की गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने गोवर्धनबीघा गांव के समीप सिकंदरा लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोग पुलिस पदाधिकारियों पर शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि सिकंदरा से लखीसराय की ओर जा रहे शराब लदी कार का किसी पुलिस वाहन के द्वारा पीछा किया जा रहा था. इसके कारण तेज गति में होने के कारण कार अनियंत्रित हो कर बाइक में ठोकर मारते हुए पलट गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

चार घंटे तक सड़क जाम से लोग रहे परेशान

सिकंदरा/हलसी. सिकंदरा-लखीसराय मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती क्षेत्र स्थित गोवर्धनबीघा गांव के समीप सोमवार की सुबह शराब लदी कार एक बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं बाइक चालक एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने सोमवार करीब डेढ़ बजे शव को घटनास्थल पर रखकर लखीसराय-सिकंदरा पथ को जाम कर दिया. जिसके बाद लगभग साढ़े पांच बजे तक सड़क जाम रखा गया. वहीं जिला मुख्यालय से डीएसपी सुचिता कुमारी, बीडीओ अर्पित आनंद के मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराया तथा उचित मुआवजा प्रदान किये जाने का आश्वासन दिये जाने के बाद जाम को हटाने का कार्य किया गया.

कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

मौके पर उपस्थित हलसी थानाध्यक्ष विकास कुमार तिवारी ने बताया कि झारखंड से लखीसराय जाने के क्रम में शराब से लदी कार ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी. और मौका पाकर चालक फरार होने में कामयाब हो गया. उन्होंने बताया कि कार में भिन्न-भिन्न प्रकार की अंग्रेजी शराब पायी गयी. इसमें कुल 156 लीटर शराब है. इसमें 375 एमएल की विभिन्न कंपनी 417 बोतल शराब है. उन्होंने बताया कि रॉयल प्लेयर की 28 बोतल, ऑफिसर चॉइस की 36 बोतल, स्टर्लिंग रिजर्व की 137 बोतल, रॉयल स्टेज की 133 बोतल तथा अप्रैल ब्लू की 83 बोतल शामिल है. उन्हें बताया कि घटना के बाद बाइक सहित चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है. सफेद रंग की कार वाहन संख्या बीआर 01 पीबी 0183 है. उन्होंने कहा कार मालिक का पता किया जा रहा है, इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

गीता सिंह की मौत से गांव में पसरा मातम

गीता सिंह गांव के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर रुचि लेने वाले व्यक्ति थे. पूर्व में पहलवानी भी किया करते थे. सड़क दुर्घटना में उनकी मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मृतक गीता सिंह का शव कैथवारा पहुंचा. इसके बाद जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी, प्रमुख प्रतिनिधि घनश्याम राम, उप प्रमुख नैयर खान समेत कई प्रबुद्ध लोगों ने कैथवारा पहुंच कर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की. समाजसेवी गीता सिंह के निधन पर पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी गुड्डू यादव ने भी शोक संवेदना व्यक्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel