[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई Bihar News: जमुई के स्कूल में घुसा विषैला सांप, बच्चों में मची अफरा-तफरी, फिर स्नेक एक्सपर्ट ने किया ये काम…

Bihar News: जमुई के स्कूल में घुसा विषैला सांप, बच्चों में मची अफरा-तफरी, फिर स्नेक एक्सपर्ट ने किया ये काम…

0
Bihar News: जमुई के स्कूल में घुसा विषैला सांप, बच्चों में मची अफरा-तफरी, फिर स्नेक एक्सपर्ट ने किया ये काम…
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के जमुई शहर में सोमवार सुबह एक निजी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक क्लास में सांप देखे जाने की खबर से पूरा परिसर दहल उठा. यह घटना शहर के पुरानी बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल की है, जहां स्कूल शुरू होने के कुछ देर बाद ही शिक्षकों की नजर एक कोने में बैठे सांप पर पड़ी.

जैसे ही सांप दिखा, स्कूल में मौजूद छात्र और शिक्षक घबरा गए. बच्चों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए सभी बच्चों को सुरक्षित अन्य कक्षाओं में शिफ्ट कर दिया और तुरंत स्नेक एक्सपर्ट को सूचित किया गया.

स्नेक एक्सपर्ट ने किया सांप को रेस्क्यू

स्नेक एक्सपर्ट बंटी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने अत्यंत सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू किया. बताया गया कि सांप लगभग 3 फीट लंबा था और विषैला प्रतीत हो रहा था. उन्होंने सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. बंटी सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप अपने बिलों से बाहर निकलकर इमारतों और घरों में घुस आते हैं, ऐसे में घबराने की बजाय सतर्कता और सूझबूझ जरूरी है.

स्नेक एक्सपर्ट ने की खास अपील

उन्होंने यह भी अपील की कि किसी भी सांप को मारने की बजाय तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू कर्मियों को सूचना दें. सांप के रेस्क्यू के बाद स्कूल में स्थिति सामान्य हो गई और बच्चे फिर से कक्षाओं में लौट आए. स्कूल प्रशासन की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

Also Read: मनीष कश्यप जनसुराज में हुए शामिल, प्रशांत किशोर बोले- ‘बिहार को बदलने वाला लड़का अब हमारे साथ’

Previous article ‘हम नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन वो…’, चुनाव में RJD की मदद करेगी सपा, अखिलेश यादव का ऐलान
Next article Samastipur News: नौ जुलाई की हड़ताल की सफलता को लेकर की नुक्कड़ सभा
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel