[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सोनो में गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की भव्य बारात

सोनो में गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की भव्य बारात

0
सोनो में गाजे बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की भव्य बारात

सोनो .महा शिवरात्रि की रात्रि प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में माता पार्वती और भोलेनाथ के विवाह का आध्यात्मिक आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ. शिवालय में महिलाएं मंगल गीत गा रही थी. जबकि भक्त जयकारे लगा रहे थे. इससे पूर्व देर शाम विभिन्न शिवालय से भोलेनाथ की बारात गाजे बाजे के साथ निकली. बारात में तरह तरह की झांकी को शामिल किया गया था. डुमरी स्थित बाबा कंचनेश्वर मंदिर और सोनो बाजार स्थित बाबा नर्मदेश्वर मंदिर से भव्य बारात निकली. सोनो के बाबा नर्मदेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में निकली बारात शहर का भ्रमण किया. इसमें तरह तरह की झांकियां प्रस्तुत की गई थी. बारात में ढोल बाजे के बीज हर हर महादेव व जय शिव की गूंज फैली थी. बारात का मुख्य आकर्षण छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकियां थीं. बच्चों ने अत्यंत उत्साह के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और अन्य देवी-देवताओं का रूप धारण किया था. बच्चों की इस मासूमियत और सुंदर वेशभूषा ने बारात में शामिल श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. जगह-जगह लोगों ने इन नन्हे स्वरूपों की आरती उतारी और पुष्प वर्षा की. बारात मंदिर परिसर से शुरू होकर बाजार होते हुए विभिन्न रास्ते से होकर गुजरी. बारात देखने और इसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. समिति के सदस्यों ने पूरी यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा. पूरे आयोजन को सफल बनाने और व्यवस्था बनाए रखने में समिति के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की. समिति के सत्येंद्र गुप्ता, डॉ सुबोध गुप्ता, मनीष गुप्ता, गोलू गुप्ता, रिशु बर्नवाल, प्रीतम गुप्ता, आनंद गुप्ता समेत दर्जनों सदस्य ने सक्रिय भूमिका निभायी. नगर भ्रमण के बाद बारात वापस बाबा नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ. इससे पूर्व दिन में विभिन्न शिवालय में पूजा आराधना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel