[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता

बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता

0
बेली ब्रिज का साइड प्लेट टूटा, लोगों में बढ़ी चिंता
ब्रिज के साइड में टूटा प्लेट

सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Bailey Bridge: सोनो. बरनार नदी पर सोनो-चुरहेत के बीच बने बेली ब्रिज के साइड का एक प्लेट टूट जाने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है. हालांकि प्लेट टूटने के बावजूद पुल पर यातायात सामान्य रूप से जारी है और आवागमन पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ा है. बावजूद इसके लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो पुल के अन्य हिस्सों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

दस पंचायतों की लाइफ लाइन है बेली ब्रिज

बरनार नदी पर बना यह बेली ब्रिज प्रखंड की लगभग आधी आबादी के लिए जीवन रेखा के समान है. नदी के उस पार स्थित करीब दस पंचायतों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क इसी पुल के माध्यम से बना हुआ है. प्रतिदिन हजारों लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और सरकारी कार्यों के लिए इस पुल से होकर गुजरते हैं. ऐसे में पुल में किसी भी प्रकार की क्षति लोगों की चिंता बढ़ा रही है.

आरसीसी पुल का निर्माण जारी, पूरा होने में लगेगा समय

स्थानीय लोगों ने बताया कि बेली ब्रिज के समानांतर एक उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है. हालांकि नए पुल के निर्माण और उस पर यातायात शुरू होने में अभी काफी समय लग सकता है. ऐसे में वर्तमान बेली ब्रिज पर ही लोगों की निर्भरता बनी हुई है.

काजवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बनाया गया था बेली ब्रिज

Bailey Bridge: सितंबर 2023 में बरनार नदी पर स्थित काजवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री Nitish Kumar स्वयं मौके पर पहुंचे थे और लोगों की सुविधा के लिए तत्काल बेली ब्रिज निर्माण का निर्देश दिया था. प्रशासन की पहल पर दो से तीन माह के भीतर बेली ब्रिज बनाकर आवागमन बहाल किया गया था.

पहले भी आ चुकी है तकनीकी समस्या

16 सितंबर 2024 को तेज जल प्रवाह के कारण बेली ब्रिज का बेस पिलर आंशिक रूप से धंस गया था, जिससे पुल बीच में झुकने लगा था. उस समय इंजीनियरों की टीम ने मरम्मत कार्य कर पुल को सुरक्षित बनाया था और यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया था.

शीघ्र मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे हुए प्लेट की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है.

ALSO READ: सदर अस्पताल के जेनरेटर रूम से मिली प्रतिबंधित कफ सिरप की दर्जनों खाली बोतलें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel