सीएम से मिले अयोध्या मंडल, दी बधाई

पैरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी अयोध्या मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित उनके आवास पर मिले और उन्हें बधाई दी.

By PANKAJ KUMAR SINGH | April 17, 2026 10:06 PM

सोनो. पैरा मटिहाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाज सेवी अयोध्या मंडल शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से पटना स्थित उनके आवास पर मिले और उन्हें बधाई दी. बुके व चादर भेंट कर बधाई देते हुए उन्होंने उनके दीर्घ और बेहतरीन मुख्यमंत्रित्व काल की शुभकामना भी दी. उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा. नीतीश कुमार के अधूरे कार्य को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी. बताते चलें सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सोनो में एनडीए कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. अयोध्या मंडल के नेतृत्व में समर्थकों ने सोनो चौक व पैरा चैक सहित कई जगहों पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटा.