[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई शराब लदा ऑटो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

शराब लदा ऑटो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
शराब लदा ऑटो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

सिकंदरा. लछुआड़ थाना क्षेत्र स्थित कुंडघाट-लछुआड़ पथ पर एक नंबर फॉल के समीप शुक्रवार देर शाम पुलिस ने ऑटो से शराब की खेप ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. इस दौरान पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ एक ऑटो व एक बाइक को भी जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष उपेंद्र पाठक ने बताया कि गुप्त सूचना पर थाना के अवर निरीक्षक मंतोष कुमार के सहयोग से एक नंबर फाॅल के समीप जन्म स्थान की ओर से आ रहे संदिग्ध ऑटो की तलाशी लेने पर उस में शराब मिली. इस दौरान ऑटो सवार एवं बाइक से रेकी कर रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि 375 एमएल रॉयल स्टैग 52 बोतल एवं 375 एमएल इंपीरियल ब्लू 8 बोतल कुल मिलाकर 22.5 लीटर शराब को बरामद किया गया. साथ ही ऑटो एवं बाइक के साथ शराब तस्कर लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव निवासी मनोहर पासवान पिता महावीर पासवान, गरही थाना क्षेत्र के बघंदर निवासी सोनू कुमार पिता तुलो यादव एवं झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत लोकाय नैनपुर थाना क्षेत्र के ढ़ोगाचाटी गांव निवासी अजय कुमार पिता केदार रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार सभी तस्कर को शनिवार को जमुई न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel