[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई मतदान केंद्र पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों को करें गिरफ्तार- डीएम

मतदान केंद्र पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों को करें गिरफ्तार- डीएम

0
मतदान केंद्र पर व्यवधान उत्पन्न करने वालों को करें गिरफ्तार- डीएम

जमुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बुधवार को पैक्स निर्वाचन 2024 के पहले चरण के मतदान व मतगणना तथा आगामी चरणों के मतदान और मतगणना को लेकर विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों-सह-निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आहूत की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछले चरण के चुनाव में प्राप्त अनुभवों से आगामी चुनाव प्रक्रिया में बेहतरी लाना था. इसी क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा पैक्स मतदान 2024 के संबंध में बारी-बारी से अपने प्रखंडों में की गई तैयारी से अवगत कराया गया. डीएम ने सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में भ्रमण कर पैक्स निर्वाचन 2024 से संबंधित की जा रही तैयारी का सतत अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते रहें तथा समय-समय पर अधोहस्ताक्षरी को कृत कार्रवाइयों से अवगत कराएंगे. जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर किसी भी तरह का विधि-व्यवस्था की समस्या का सामना न हो. बूथ पर हंगामा करने वालों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा जो लोग समस्या उत्पन्न कर सकते हैं, उन्हें गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने उप विकास आयुक्त सह नोडल पदाधिकारी को मतदान एवं मतगणना समय पर प्रारंभ करवाने का निदेश दिया. उन्होंने मतदान के पूर्व की तैयारी के संबंध में कहा कि जिन भवनों में दो से अधिक मतदान केंद्र हैं, वहां पर प्रवेश एवं निकास द्वार को देख लेना है कि निकास अलग-अलग हैं. साथ ही मतदान प्रबंधक कोषांग के नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त विकलांग अथवा दिव्यांग कर्मी को मतदान या मतगणना केंद्र पर नहीं लगाने का निर्देश दिया गया.

समय पर समस्या का करें समाधान

जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों से समय पर सूचना प्राप्त करने व समस्याओं का समय पर समाधान करने हेतु सुपर जोनल दंडाधिकारी या जोनल दंडाधिकारी को निर्देशित किया. डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि वे सभी संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों को ब्रीफ करेंगे. जिन मतदान केंद्रों पर भीड़-भाड़ ज्यादा हो, वहां स्टैटिक होकर मतदान संपन्न कराएंगे. डीएम ने तृतीय प्रशिक्षण प्रखंड स्तर के सभी मतदान कर्मियों को देने तथा मास्टर ट्रेनर को संबंधित सेक्टर दंडाधिकारी के साथ संबद्ध करने हेतु प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों को मतगणना कार्य में ड्यूटी लगाया गया है, उन सभी को दिनांक 28 नवंबर 2024 तक अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण दे दिया जाये. डीएम ने वज्रगृह में रखे जाने वाले बॉक्स एवं वज्रगृह से मतगणना के लिए मतदान पेटिकाओं को निकालते समय वीडियो ग्राफी कराने तथा जिन समितियों का सभी मतदान पेटिका प्राप्त हो जाए, उन्हें मतगणना टेबल पर समय पर ले जाकर मतगणना प्रारंभ करने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया. साथ ही, मतगणना कार्य के लिए दूसरे प्रखंड के अनुभवी कर्मियों को मतगणना कार्य में लगाने का निदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel