[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई स्कूल बैग बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी खत्म करने का रास्ता: प्रदेश महासचिव

स्कूल बैग बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी खत्म करने का रास्ता: प्रदेश महासचिव

0
स्कूल बैग बिहार से गरीबी, अशिक्षा और बेरोजगारी खत्म करने का रास्ता: प्रदेश महासचिव

सरकार देगी खर्च निजी स्कूलों में पड़ेंगे गरीब बच्चे जमुई. भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पार्टी को स्कूल बैग चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाने प्रशंसनीय है. उक्त बातें शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए जन सुराज पार्टी के प्रदेश महासचिव सरवर अली ने कहा कि जन सुराज पार्टी के पांच संकल्पों में पहली प्राथमिकता बिहार के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने भारत निर्वाचन आयोग से चुनाव चिन्ह स्कूल बैग की मांग की थी, जिसे आयोग ने स्वीकार कर लिया है. अब जन सुराज के सभी 243 प्रत्याशी इसी स्कूल बैग के चिन्ह पर चुनाव लड़ सकेंगे. पार्टी के जिलाध्यक्ष उत्तम कुमार ने कहा कि अब हमारे संगठन का लक्ष्य अगले तीन महीने में पार्टी के चुनाव चिन्ह को हर घर, हर व्यक्ति तक पहुंचाना होगा और उन्हें बताना होगा कि बिहार को बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता शिक्षा अर्थात स्कूल बैग है. हम सभी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर घर तक पार्टी का चुनाव चिन्ह स्कूल बैग पहुंचाने का संकल्प लिया है. जिला प्रवक्ता डॉ अरुण ने कहा कि स्कूल बैग सिर्फ एक चुनाव चिन्ह नहीं है, यह पार्टी के मुख्य विचारों को दर्शाता है कि लोगों को अपने बच्चों के चेहरे को देखकर वोट देना चाहिये न कि नेताओं के चेहरे को देखकर. बिहार के बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट देना चाहिए. क्योंकि शिक्षा अर्थात स्कूल का बस्ता ही बिहार से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करने का एकमात्र उपाय है. पार्टी के जिला महासचिव सत्येंद्र कुशवाहा ने कहा कि जन सुराज की सरकार बनने पर जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक गरीब व्यक्ति अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ा सकेंगे और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके. मौके पर जिला महिला अध्यक्ष नीलम मेहता, विचार मंच जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा, जमादार सिंह, दिनेश राम, रमाकांत पासवान, ज्योतिष कुमार, रूपेश सिंह, संजीव सिंह, गोल्डन झा, उमा पंडित सहित अन्य नेता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel