[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई जमुई में प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत, बोले– “योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता”

जमुई में प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत, बोले– “योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता”

0
जमुई में प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह का भव्य स्वागत, बोले– “योजनाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता”
फोटो मंत्री का स्वागत करते डीएम, एसपी

Jamui News: जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट — बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह का पहली बार जमुई आगमन पर भव्य स्वागत किया गया. जिले की सीमा में प्रवेश करते ही विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया. सर्किट हाउस (परिसदन) पहुंचने पर बिहार पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बुके देकर उनका स्वागत किया और जिले की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की.

योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर

मीडिया से बातचीत में प्रभारी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि जमुई से उनका विशेष लगाव रहा है और एक बार फिर जिले की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

हर घर नल का जल योजना पर फोकस

मंत्री ने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रमुख योजनाओं, खासकर ‘हर घर नल का जल’ योजना को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में तेज गति से काम किया जाएगा.

विकास कार्यों में आएगी तेजी

प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कि जिले के समग्र विकास, आधारभूत संरचनाओं के विस्तार और जन-शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार समीक्षा की जाएगी.

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. सर्किट हाउस परिसर में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जमुई जिले के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी.

Also Read: CM सम्राट बोले- मरीज को रेफर किया तो CS पर होगा एक्शन, बिहार में 30 दिन में शिकायत नहीं सुलझी तो अफसर हटेंगे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel