[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई मकतब में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की प्रभारी के तबादले की मांग

मकतब में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की प्रभारी के तबादले की मांग

0
मकतब में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने की प्रभारी के तबादले की मांग

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत झुण्डो गांव के मुस्लिम टोला में स्थित मकतब (उर्दू विद्यालय) में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है. ग्रामीणों ने विद्यालय प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर जांच और तबादले की मांग की है. ग्रामीणों के अनुसार, विद्यालय में पिछले तीन-चार महीनों से मध्याह्न भोजन (एमडीएम) ठप है. बच्चों को नियमित रूप से भोजन नहीं मिल रहा है. कभी-कभार खिचड़ी या चावल-सब्जी परोसकर खानापूर्ति की जा रही है. आरोप है कि खाद्यान्न में भी गड़बड़ी की जा रही है. मामले ने तब तूल पकड़ा जब 8 अप्रैल 2026 को कथित रूप से जले हुए खराब तेल से भोजन बनाये जाने की बात सामने आयी. इससे कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि विद्यालय में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगाया गया बोरिंग खराब पड़ा है और पुराने मोटर के कारण पानी की आपूर्ति बंद है. इससे बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा, प्रभारी पर मकतब के अस्तित्व को कागजी स्तर पर समाप्त करने का भी आरोप लगाया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि स्वीकृत मकतब का नाम विभागीय पत्राचार में नहीं दर्शाया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार, जब इस संबंध में प्रभारी से पूछताछ की गई तो उन्होंने कथित रूप से मनमाना रवैया अपनाते हुए कहा कि “जो मन होगा वही करूंगी.” इस बयान से लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है. ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभारी का तत्काल तबादला करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में शिक्षा, मध्याह्न भोजन और मूलभूत सुविधाएं बहाल हो सकें. इस मौके पर मोहम्मद कमरुल आलम, जमाल आलम सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel