[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में नामांकन जारी, जिला प्रशासन ने जारी की केंद्रों की सूची

नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में नामांकन जारी, जिला प्रशासन ने जारी की केंद्रों की सूची

0
नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में नामांकन जारी, जिला प्रशासन ने जारी की केंद्रों की सूची

जमुई. जिले के नवस्थापित चारों राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. जानकारी देते हुए डीपीआरओ डॉ मेनका कुमारी ने बताया कि जिला प्रशासन को जानकारी मिली कि महाविद्यालयों के संचालन स्थल की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण कई छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए डीईओ ने नामांकन केंद्रों की आधिकारिक सूची जारी कर छात्रों से निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर नामांकन कराने की अपील की है. जारी सूचना के अनुसार राजकीय डिग्री महाविद्यालय, सोनो का नामांकन कार्य फिलहाल पैलवाजन कैंपस स्थित प्लस-टू एसएस उच्च विद्यालय, सोनो में संचालित हो रहा है. वहीं राजकीय डिग्री महाविद्यालय, खैरा के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बघखार (खैरा) को नामांकन केंद्र बनाया गया है. इसी प्रकार राजकीय डिग्री महाविद्यालय, अलीगंज में नामांकन के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मिर्जागंज (अलीगंज) तथा राजकीय डिग्री महाविद्यालय, लक्ष्मीपुर के लिए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, हरला (लक्ष्मीपुर) में व्यवस्था की गयी है. जिला प्रशासन ने सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के भ्रम में न पड़ें तथा अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित नामांकन केंद्रों पर कार्यालय अवधि में पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें. प्रशासन ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व सोशल मीडिया से जुड़े पत्रकारों से भी इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया है, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक सही जानकारी पहुंच सके और उन्हें अनावश्यक भटकाव का सामना न करना पड़े.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel