[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सदर अस्पताल में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, दीवारों पर चेतावनी लिखकर दी कार्रवाई की हिदायत

सदर अस्पताल में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, दीवारों पर चेतावनी लिखकर दी कार्रवाई की हिदायत

0
सदर अस्पताल में अवैध पार्किंग पर प्रशासन सख्त, दीवारों पर चेतावनी लिखकर दी कार्रवाई की हिदायत
सदर अस्पताल परिसर में दीवार लेखन कर दी गई चेतावनी

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट: सदर अस्पताल परिसर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने अब कमर कस ली है. अस्पताल के भीतर और बाहरी क्षेत्रों में मनमाने ढंग से वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है. अस्पताल प्रशासन ने परिसर की दीवारों पर स्पष्ट चेतावनी लिखवाई है कि अनावश्यक रूप से वाहन पार्क करने वालों पर भारी जुर्माना और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

वरीय उप समाहर्ता की कार्रवाई के बाद हड़कंप

पार्किंग को लेकर यह सख्ती पिछले सप्ताह हुई बड़ी कार्रवाई के बाद और तेज हो गई है. ज्ञात हो कि वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार ने सदर अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़ी चार निजी एंबुलेंस को जब्त कर उन पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया था. इसी तरह अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी दस छोटे-बड़े वाहनों पर कार्रवाई की गई थी. प्रशासन के इस कड़े रुख के बाद अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है.

मरीजों और एंबुलेंस की राह होगी आसान

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, परिसर में बेवजह खड़े रहने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आपातकालीन स्थिति में आने वाली एंबुलेंस और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी अव्यवस्था को दूर करने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की दीवारों पर चेतावनी भरे संदेश लिखवाए जा रहे हैं.

नियमों की अनदेखी पर आगे भी होगी कार्रवाई

अस्पताल प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान केवल चेतावनी तक सीमित नहीं रहेगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाएगा और मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा. प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं में बाधा न बनें.

Previous article ARARIA : गांव-गांव जाकर जनगणना कार्य का बीडीओ ले रही जायजा
Next article जहानाबाद में पारिवारिक कलह से बवाल, मारपीट में तीन लोग घायल
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel