[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई रोजेदारों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

रोजेदारों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

0
रोजेदारों ने अदा की रमजान के पहले जुमे की नमाज

जमुई . रोजेदारों ने रमजान के पहले जुम्मे का नमाज अकिकत के साथ अदा की गयी. मुस्लिम भाइयों का सबसे पाक और पवित्र माह-ए-रमजान गुरुवार से शुभारंभ हो चुका है, जो एक माह तक चलेगा. इसमें मुस्लिम समुदाय के लोग एक माह तक रोजा रख अल्लाह की इबादत करेंगे. दरअसल मुस्लिम समुदाय में यह महीना काफी पाक और पवित्र माना जाता है, रमजान का यह माह तीन हिस्सों में बंटा हुआ है जिसमें तीन अशरे होते हैं. पहला अशरा रहमत का होता है, दूसरा अशरा मगफिरत यानि गुनाहों की माफी का होता है और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है. तीनों अशरे दस-दस दिन के होते हैं और रोजा रखकर मुस्लिम समुदाय के लोग रहमत मगफिरत और जहन्नम से निजात की दुआ मांगते हैं.

पहले जुमे को लेकर मस्जिदों में लगी रोजेदारों की भीड़

मुसलमानों का पवित्र त्योहार रमजान के पहले जुमे में हजारों की संख्या में मुसलमान भाईयों ने नमाज अता कि इस दौरान मस्जिदों में भीड़ उमड़ पड़ी. यूँ तो हर महीने की जुमा का नमाज खास होती है मगर रमजान के महिनों कि जुमा पढ़ने का सबाब 70 गुणा ज्यादा होता है. मुख्यालय स्थित बड़ी मस्जिद, महिसौड़ी मस्जिद, गौशिया मस्जिद, मिर्चा मस्जिद, छोटी मस्जिद, नूर मस्जिद भछियार, जामा मस्जिद नीमारंग, बेलाल मस्जिद, सतगामा मस्जिद, हांसडीह मस्जिद, इस्लामनगर मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पहले जुमा की नमाज अता करने के लिए रोजेदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पहले जुमे के मौके पर नमाज अदा करने के लिए पहुंचने वाले नमाजियों की संख्या को देखते ही काफी इंतजाम किये गये थे. क्योंकि इसबार रमजान का दूसरा दिन जुमा है. ऐसे में मुस्लिम भाइयों में उत्साह चरम पर देखा गया. नमाजियों ने अल्लाह ताला की दरगाह में हाथ उठाकर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया. सभी मस्जिदों में इमाम साहो ने रोजेदारों एवं नमाजियों से मुखातिब होते हुए खुतो में फरमाया कि यह रमजान शरीफ का महीना है. इबादत के पाक माह रमजान में जुमे की पहली नमाज सबसे खास मानी जाती है. यह दिन पहली बार रोजा रखने वाले बच्चों के लिए भी बेहद पाक माना जाता है. रमजान की अहमियत बताते हुए गरीबों की मदद करने का सुझाव दिया. वहीं, गुनाहों की माफी के लिए रमजान में रोजा रखने की जरूरत को बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel