[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई रंगदारी मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर समाहरणालय पहुंचा दंपती

रंगदारी मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर समाहरणालय पहुंचा दंपती

0
रंगदारी मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर समाहरणालय पहुंचा दंपती

पांच लाख रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसपी को सौंपा आवेदन जमुई. मोहनपुर थाना क्षेत्र के सोनदीपी गांव में रंगदारी मांगने और मारपीट के आरोप को लेकर बुधवार को पीड़ित दंपती समाहरणालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी और परिवार की सुरक्षा की मांग की. पीड़ित बजरंगी यादव ने आवेदन में बताया कि 18 मई की रात करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोग कथित रूप से उनके घर में घुस आये और गाली-गलौज शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपित पहले गांव में एक कुटिया में शराब पी रहे थे, इसके बाद वे उनके घर पहुंचे. आरोप लगाया कि इस दौरान एक युवक ने उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी और पूरे परिवार को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगा. विरोध करने पर आरोपितों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. पीड़ित परिवार के अनुसार, शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. इसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गये. जाते-जाते कथित रूप से पांच दिनों के भीतर रंगदारी की राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी. घटना के बाद से पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है. पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत मोहनपुर थाना में की गयी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें न्याय के लिए समाहरणालय का रुख करना पड़ा. दंपती ने एसपी को आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है. मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel