वाहन चेकिंग में 27 हजार रुपये वसूला जुर्माना

सोनो थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा बीते 29 जनवरी और 30 जनवरी को चलाये गये विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 20 वाहनों से 27 हजार रुपये की समन राशि की वसूली की गयी.

By PANKAJ KUMAR SINGH | January 30, 2026 9:39 PM

सोनो. सोनो थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा बीते 29 जनवरी और 30 जनवरी को चलाये गये विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 20 वाहनों से 27 हजार रुपये की समन राशि की वसूली की गयी. उपरोक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि थाना के समीप एनएच पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें वाहन चालकों द्वारा मानदंडों का पालन नहीं करने पर जुर्माना वसूला गया. दो दिनों में ऐसे 20 वाहनों से 27 हजार रुपए वसूले गए.