[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई सेल्फ स्टडी से जेईई मेन में 97 परसेंट अंक, जमुई की मेघा ने बढ़ाया जिले का मान

सेल्फ स्टडी से जेईई मेन में 97 परसेंट अंक, जमुई की मेघा ने बढ़ाया जिले का मान

0
सेल्फ स्टडी से जेईई मेन में 97 परसेंट अंक, जमुई की मेघा ने बढ़ाया जिले का मान

जमुई. सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर जमुई की बेटी मेघा कुमारी ने जेईई मेन परीक्षा में 97 परसेंट अंक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. जमुई के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी मेघा कुमारी ने पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल की है. खास बात यह रही कि उन्होंने किसी बड़े कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया, बल्कि सेल्फ स्टडी के जरिए इस मुकाम तक पहुंचीं. मेघा के पिता अनूप कुमार शहर में किराना स्टोर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. वहीं उनकी माता उषा देवी ने हमेशा बेटी को शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया. माता-पिता के सहयोग और मेघा की लगातार मेहनत ने उन्हें जेईई मेन जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता दिलाई. मेघा ने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा. उन्होंने कहा कि अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते. मेघा की सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी इस उपलब्धि से जिले के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel