डुमरी चेकपोस्ट पर ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है
By PANKAJ KUMAR SINGH |
March 7, 2026 9:38 PM
जमुई.
उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के नसीम अंसारी और किताबुल अंसारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार शराब तस्करों ने रुपये का लालच देकर ई-रिक्शा चालक को शराब लेकर सोनो जाने के लिए कहा था, इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम डुमरी चेकपोस्ट पर वाहन जांच अभियान चला रही थी. जांच के क्रम में जब ई-रिक्शा की तलाशी ली गई तो उसमें से 40 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल उत्पाद पुलिस ई-रिक्शा चालक से पूछताछ कर रही है, ताकि शराब तस्करी गिरोह के सरगना तक पहुंचा जा सके. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 2:49 PM
July 6, 2026 1:57 PM
July 6, 2026 12:47 PM
July 6, 2026 12:38 PM
July 6, 2026 11:47 AM
July 6, 2026 9:03 AM
July 6, 2026 8:57 AM
July 5, 2026 4:15 PM
July 5, 2026 3:51 PM
July 5, 2026 1:52 PM
