[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई तीसरे दिन जिले में 26,382 परीक्षार्थी हुए शामिल, 374 अनुपस्थित

तीसरे दिन जिले में 26,382 परीक्षार्थी हुए शामिल, 374 अनुपस्थित

0
तीसरे दिन जिले में 26,382 परीक्षार्थी हुए शामिल, 374 अनुपस्थित

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित सभी केंद्र पर गुरुवार तीसरे दिन भी मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. सभी केंद्रों को मिलाकर तीसरे दिन कुल 26,382 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 374 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने बताया कि पहली पाली में 13,301 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 208 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 13,081 परीक्षार्थी शामिल हुए और 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड से फोटो मिलान के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा कक्ष में जाने से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई, ताकि किसी प्रकार की चिट-पूर्जा अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर नहीं ले जाए जा सकें. छात्राओं की जांच परीक्षा केंद्र परिसर में बनाए गए अस्थायी कक्ष में विशेष सतर्कता के साथ की गयी. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वीक्षकों को भी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी. परीक्षा की निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. वरीय अधिकारी भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित की. लगातार तीसरे दिन भी जिले में एक भी परीक्षार्थी के निष्कासन की सूचना नहीं मिली.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel