[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन 26,251 बच्चों ने दी परीक्षा

मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन 26,251 बच्चों ने दी परीक्षा

0
मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन 26,251 बच्चों ने दी परीक्षा

जमुई. जिले में आयोजित मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में ली गयी. डीईओ दयाशंकर ने बताया कि पांचवें दिन कुल 26,251 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. 370 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. प्रथम पाली में 13,227 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, 207 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 13,024 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 163 अनुपस्थित रहे.एडमिट कार्ड से पहचान कर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. वहीं सघन जांच की गयी ताकि परीक्षार्थी किसी प्रकार की चिट-पुर्जा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा कक्ष में न ले जा सकें. छात्राओं की जांच महिला शिक्षकों व महिला पुलिसकर्मियों ने अलग कक्ष में की. दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे. सीसीटीवी से निगरानी होती रही. प्रभात खबर से बातचीत में परीक्षार्थी प्रशांत, पंकज, शिवा व अजय ने बताया कि परीक्षा शांत वातावरण में हुई. अधिकांश प्रश्नों के उत्तर दिये. हालांकि कुछ सवाल थोड़े कठिन थे. छात्रों ने बेहतर परिणाम की उम्मीद जतायी. शनिवार को परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के कदाचार में पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली.

दो परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त हुई परीक्षा

चकाई. प्रखंड के दो परीक्षा केंद्र पर आयोजित मैट्रिक की परीक्षा शनिवार को कदाचार मुक्त तरीके से हुई. एसके प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित परीक्षा की पहली में जहां 244 परीक्षार्थियों में 4 अनुपस्थित रहीं वहीं 240 छात्राओं ने परीक्षा दी. दूसरी पाली में 231 में से 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं. 229 ने परीक्षा दी. प्लस टू परियोजना कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 225 में से 222 छात्राओं ने परीक्षा में दी. तीन अनुपस्थित रही. दूसरी पाली में 205 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. ये जानकारी केन्द्राधीक्षक अजय कुमार ने दी. वहीं परीक्षा के दौरान चकाई बीडीओ मनीष आनंद ने दोनों परीक्षा केंद्र जाकर परीक्षा का जायजा लिया. परीक्षा के दौरान कहीं से भी कोई अनियमितता की शिकायत नहीं मिली. चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार पुलिस बल के साथ दोनों परीक्षा केंद्रों पर गश्त करते दिखे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel