[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयपुर जाना होगा आसान, जानें पूरा रूट

बिहार के इन जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयपुर जाना होगा आसान, जानें पूरा रूट

0
बिहार के इन जिलों से गुजरेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जयपुर जाना होगा आसान, जानें पूरा रूट
अमृत भारत एक्सप्रेस की तस्वीर

Jaipur Khatipur Darbhanga Amrit Bharat Express: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए खातीपुरा, जयपुर से दरभंगा के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का फैसला किया है. यह ट्रेन खातीपुरा से दरभंगा के बीच सीतामढ़ी होकर चलेगी. उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 21 जून 2026 को खातीपुरा, जयपुर से रवाना होगी. नियमित ट्रेन सेवा 22 जून से शुरू होगी.

पूरा टाइम टेबल

यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड और कमतौल होते हुए अगले दिन शाम 6:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

खातीपुरा से ट्रेन शाम 4 बजे खुलेगी. दौसा से 4:45 बजे, बांदीकुई से 5:30 बजे, मंडावर महुवा रोड से 6:32 बजे, भरतपुर से 7:32 बजे, ईदगाह आगरा से 8:17 बजे, टूंडला से 9:20 बजे और इटावा से 10:22 बजे रवाना होगी.

दूसरे दिन ट्रेन कानपुर सेंट्रल से रात 1:15 बजे, उन्नाव से 1:57 बजे, ऐशबाग से 3:50 बजे, गोमतीनगर से 4:41 बजे, बाराबंकी से 5:18 बजे, गोंडा से 6:37 बजे और गोरखपुर से सुबह 9:55 बजे खुलेगी.

इसके बाद कप्तानगंज से 10:22 बजे, बगहा से 12:06 बजे, नरकटियागंज से 1 बजे, सिकटा से 1:25 बजे, रक्सौल से 2 बजे, बैरगनिया से 3:20 बजे, सीतामढ़ी से 4:15 बजे, जनकपुर रोड से 4:58 बजे और कमतौल से 5:50 बजे ट्रेन खुलेगी. यह शाम 6:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

22 जून से शुरू होगा नियमित परिचालन

ट्रेन संख्या 19725 खातीपुरा, जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 22 जून 2026 से शुरू होगा. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

यह ट्रेन खातीपुरा से रात 10:30 बजे रवाना होगी. दौसा से रात 11 बजे, बांदीकुई से 11:30 बजे और अगले दिन मंडावर महुवा रोड से रात 12:12 बजे खुलेगी.

खातीपुरा से दरभंगा जाने वाली ट्रेन का समय

ट्रेन भरतपुर से रात 1:05 बजे, ईदगाह आगरा से 1:55 बजे, टूंडला से 3:25 बजे, इटावा से 4:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से सुबह 7:30 बजे और उन्नाव से 8:08 बजे रवाना होगी.

इसके बाद ऐशबाग से 9:50 बजे, गोमतीनगर से 10:41 बजे, बाराबंकी से 11:18 बजे, गोंडा से दोपहर 12:37 बजे, गोरखपुर से 3:55 बजे और कप्तानगंज से 4:40 बजे ट्रेन खुलेगी.

ट्रेन बगहा से शाम 6:06 बजे, नरकटियागंज से 7 बजे, सिकटा से 7:25 बजे, रक्सौल से रात 8 बजे, बैरगनिया से 9:20 बजे, सीतामढ़ी से 10:15 बजे, जनकपुर रोड से 10:58 बजे और कमतौल से 11:50 बजे रवाना होगी. ट्रेन तीसरे दिन रात 12:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

दरभंगा से जयपुर जाने वाली ट्रेन का समय

ट्रेन संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा, जयपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 23 जून 2026 से शुरू होगा. यह ट्रेन रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

ट्रेन दरभंगा से सुबह 4:30 बजे खुलेगी. कमतौल से 4:52 बजे, जनकपुर रोड से 5:13 बजे, सीतामढ़ी से 6:05 बजे, बैरगनिया से 6:38 बजे, रक्सौल से 8:10 बजे, सिकटा से 8:30 बजे और नरकटियागंज से 10:15 बजे रवाना होगी.

इसके बाद बगहा से 11:10 बजे, कप्तानगंज से दोपहर 1:10 बजे, गोरखपुर से 2:05 बजे, गोंडा से 4:40 बजे, बाराबंकी से 6:18 बजे, गोमतीनगर से 6:57 बजे और ऐशबाग से 7:20 बजे ट्रेन खुलेगी.

ट्रेन उन्नाव से रात 9:08 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10:05 बजे और इटावा से 11:55 बजे रवाना होगी. दूसरे दिन ट्रेन टूंडला से रात 2:05 बजे, ईदगाह आगरा से 3:05 बजे, भरतपुर से सुबह 4 बजे, मंडावर महुवा रोड से 5:17 बजे, बांदीकुई से 7:20 बजे और दौसा से 7:55 बजे खुलेगी. यह सुबह 8:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी.

ट्रेन में होंगे 22 कोच

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे. इसमें शयनयान श्रेणी के 8 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11 कोच, एक पेंट्रीकार और दो एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे.

रविवार छोड़कर छह दिन चलेगी ट्रेन

यह ट्रेन रविवार को छोड़कर बाकी छह दिन खातीपुरा, जयपुर और दरभंगा के बीच चलेगी. अभी अजमेर से दरभंगा के लिए साप्ताहिक ट्रेन सेवा चल रही है. नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से राजस्थान और बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों को सप्ताह में छह दिन ट्रेन का विकल्प मिलेगा.

यह ट्रेन रोजगार, पढ़ाई, व्यापार और पारिवारिक काम से यात्रा करने वाले लोगों के लिए उपयोगी होगी. जयपुर पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और उद्योग के लिए जाना जाता है, जबकि दरभंगा मिथिला संस्कृति, शिक्षा और इतिहास का प्रमुख केंद्र है. दरभंगा से करीब 67 किलोमीटर पश्चिम में मां सीता की नगरी सीतापुरम भी स्थित है.

नई रेल सेवा से जयपुर और दरभंगा के बीच आवागमन आसान होगा. इससे दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक संपर्क और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दो ट्रेनों के समय में बदलाव

खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने के बाद दो अन्य ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. ट्रेन संख्या 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस 28 जून 2026 से दरभंगा में रात 1:15 बजे की जगह 1:50 बजे पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर के समय में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 23 जून 2028 से नरकटियागंज से दोपहर 3:40 बजे की जगह शाम 4:45 बजे खुलेगी. ट्रेन चमुआ से 4:53 बजे, हरिनगर से 5:04 बजे, भैरोगंज से 5:15 बजे, खरपोखरा से 5:25 बजे, बगहा से 5:44 बजे, आवसानी हॉल्ट से 5:55 बजे, वाल्मीकि नगर रोड से 6:05 बजे और पनियहवा से 6:36 बजे रवाना होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस

एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस

Previous article धनबाद में BCCL का ‘योग संगम’: CMD मनोज अग्रवाल बोले- केवल एक नहीं, साल के 365 दिन अपनाएं योग
Next article पटना में नशीले इंजेक्शन के कारोबार का भंडाफोड़, इंजेक्शन के साथ नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel