[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार पटना-गया पैसेंजर 21 मार्च तक रद्द, गंगा दामोदर समेत 8 ट्रेनों के रूट बदले

पटना-गया पैसेंजर 21 मार्च तक रद्द, गंगा दामोदर समेत 8 ट्रेनों के रूट बदले

0
पटना-गया पैसेंजर 21 मार्च तक रद्द, गंगा दामोदर समेत 8 ट्रेनों के रूट बदले
Railways has taken a 45-day mega block due to the reconstruction of Gaya Junction.

Indian Railway: गया जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के चलते रेलवे ने 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया है, जिसका सीधा असर पटना–गया रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों पर पड़ा है. पांच फरवरी से 21 मार्च तक प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन पूरी तरह बंद रहेंगे.

इस दौरान पटना–गया पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है, जबकि आठ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से और बीच के किसी स्टेशन से चलाया या वहीं खत्म किया जाएगा.

गया जंक्शन पर 21 मार्च तक सफर में बड़ा बदलाव

गया जंक्शन के रिनोवेट और प्लेटफॉर्म संख्या 2 व 3 के आधुनिकीकरण के लिए रेलवे ने गुरुवार, 5 फरवरी से 21 मार्च तक का बड़ा ब्लॉक लिया है. इस 45 दिवसीय कार्य के कारण पटना और गया के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे) के मुताबिक, विकास कार्यों की वजह से ट्रेन संख्या 53213/53214 (पटना-गया-पटना पैसेंजर) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा, दर्जनों ट्रेनों के समय और स्टेशन में फेरबदल किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

गंगा दामोदर और बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के बदले रास्ते

इस मेगा ब्लॉक का असर लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी दिख रहा है. पटना से धनबाद जाने वाली प्रसिद्ध गंगा दामोदर एक्सप्रेस अब अपने पुराने रास्ते के बजाय फतुहा-इस्लामपुर-नटेसर-तिलैया होकर चलेगी. इसी तरह, राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस और पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी को आरा-सासाराम के रास्ते डाइवर्ट कर दिया गया है.

पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (कोसी एक्सप्रेस) भी अब बख्तियारपुर से बिहारशरीफ, राजगीर और तिलैया होकर रांची की ओर जाएगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेन पकड़ने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) पर लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें.

चाकंद बनेगा नया ‘स्टॉपेज’, गया जाने वालों के लिए चुनौती

गया जंक्शन पर निर्माण कार्य के चलते पटना से गया आने वाली कई मेमू (MEMU) ट्रेनें अब गया तक नहीं पहुंचेंगी. इन ट्रेनों को चाकंद स्टेशन से चलाया जाएगा. यानी पटना से आने वाली ट्रेनें चाकंद तक ही जाएंगी और वहीं से वापस पटना के लिए लौट जाएंगी.

गया जंक्शन से चाकंद की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है, जिसे यात्रियों को सड़क मार्ग से तय करना होगा. इसके अलावा, आनंद विहार-गया गरीब रथ एक्सप्रेस अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन तक ही आएगी और वहीं से वापस लौटेगी.

आरा वासियों के लिए खुशखबरी जनशताब्दी विस्तार की तैयारी

रेलवे की इस उथल-पुथल के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. रेलवे प्रशासन पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का विस्तार आरा तक करने की योजना बना रहा है. यदिपूरी होती है, तो भोजपुर और बक्सर क्षेत्र के लाखों यात्रियों को हावड़ा जाने के लिए एक सीधी और प्रीमियम ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी.

जंक्शन पर आने वाली अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों को प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 से संचालित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को कम से कम असुविधा हो. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह असुविधा अस्थायी है. गया जंक्शन केरिनोवेशन के बाद यात्रियों को आधुनिक प्लेटफॉर्म, बेहतर सुविधाएं और सुचारु परिचालन का लाभ मिलेगा.

Also Read: बिहार के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त गाइडलाइन जारी: रजिस्ट्रेशन जरूरी, मेल्स की एंट्री पर रोक, 24 घंटे तैनात रहेगी वार्डन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel