[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बिहार के इन 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

बिहार के इन 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा

0
बिहार के इन 24 जिलों में आज गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में आज से अगले तीन दिनों तक मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. कई जिलों में आज डबल अलर्ट जारी किया गया है. 11 जून को ही राज्य में मॉनसून की एंट्री हो गई थी. लेकिन इसके बाद यह कमजोर पड़ गया. उत्तर बिहार के जिलों में हल्की बारिश दर्ज की जा रही लेकिन दक्षिण बिहार में अब भी हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है.

इन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार के जिन 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, जमुई और बांका शामिल है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

Image 1638

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बाकी के 14 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें से बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले में हीट वेव के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है. इनमें से रोहतास जिले में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस तरह से बिगड़े मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की माने तो आज से तीन दिनों यानी कि 1 जुलाई तक इसी तरह का मौसम जिलों में बना रह सकता है. तेज धूप और तपिश वाली गर्मी से राहत तो नहीं मिलेगी. लेकिन इस दौरान कभी-कभी तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की जा सकेगी. 30 जून और 1 जुलाई को भी बिहार में डबल अलर्ट ही जारी किया गया है. 30 जून को सीमांचल इलाके के जिलों में तेज बारिश जबकि 1 जुलाई को दक्षिण बिहार के जिलों में तेज बारिश का पूर्वानुमान है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में कब तक एक्टिव हो सकता है मॉनसून?

राज्य में मॉनसून के एक्टिव होने को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव का क्षेत्र और मॉनसूनी ट्रफ बिहार की तरफ बढ़ रहा है. इससे संभावना है कि अगले 2 से 4 दिनों में मॉनसून पूरे राज्य में एक्टिव हो सकता है. इसके बाद जिलों में मॉनसून वाली बारिश शुरू हो जाएगी.

Also Read: कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुई सिपाही चालक भर्ती परीक्षा, विज्ञान के सवालों ने बढ़ाई टेंशन, गोपालगंज में 1402 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Previous article फ्लाइट में देवेंद्र फडणवीस देख रहे थे वेब सीरीज, कुछ दूर में बैठे थे उद्धव ठाकरे
Next article गया जी में मुखिया के घर सेंधमारी, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, मौके पर छोड़ गए अहम सुराग
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel