[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar अवैध बालू खनन : पूर्व एसडीओ की पत्नी से इओयू कर सकती है पूछताछ

अवैध बालू खनन : पूर्व एसडीओ की पत्नी से इओयू कर सकती है पूछताछ

0
अवैध बालू खनन : पूर्व एसडीओ की पत्नी से इओयू कर सकती है पूछताछ

पटना. अवैध बालू खनन मामले में इओयू की जांच में आये डिहरी के पूर्व एसडीओ सुनील कुमार सिंह की पत्नी पर भी आर्थिक अपराध इकाई की जांच पहुंच सकती है. बीते दिनों एसडीओ के पटना, गाजीपुर व लखनऊ सहित कई ठिकानों पर इओयू की छापेमारी के बाद मिले कागजात से यह तथ्य सामने आया है कि पूर्व एसडीओ से अधिक उनकी एसडीपीओ पत्नी श्वेता सिंह के नाम पर संपत्ति बनायी गयी है.

कागजात की जांच के बाद लगभग सवा करोड़ आय से अधिक संपत्ति का मामला बन रहा है. सूत्रों की मानें, तो जल्द ही इस मामले में एसडीओ की की पत्नी से भी पूछताछ हो सकती है. इसमें उन्हें संपत्ति के आय-स्रोत आदि के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी. जवाब के बाद इओयू कार्रवाई करेगा.

गौरतलब है कि एसडीओ के पटना स्थित रूकनपुरा स्थित आवास, सीडीपीओ पत्नी के पालीगंज कार्यालय और यूपी के गाजीपुर स्थित आवास पर छापेमारी के बाद कई महत्वपूर्ण कागजात, करोड़ों की संपत्ति, जमीन, फ्लैट आदि खरीद के सबूत आदि मिले थे.

केस दर्ज होने के बाद ही छापेमारी

दरअसल, अवैध बालू खनन से काली कमाई करने वाले जिन सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का निलंबन किया गया था, इअोयू अब उनके संपत्ति के कागजात जुटाने में लगी है. बेहद ही गोपनीय ढंग से कई अधिकारियों संपत्ति की जांच की चल रही है.

जैसे ही इअोयू के पास इसके पुख्ता सबूत हाथ लगते हैं. इसके बाद आय से अधिक मामले में केस दर्ज किया जाता है. इसके बाद इओयू की टीम छापेमारी करती है. इसी क्रम में बीते दिनों एसडीओ के ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी.

Posted by Ashish Jha

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel