[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और शेड्यूल

बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और शेड्यूल

0
बाबा धाम जाने वालों के लिए खुशखबरी, 5 जुलाई से चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइम-टेबल और शेड्यूल
ट्रेन की तस्वीर

Shravani Mela Special Train: श्रावणी मेला 2026 को लेकर भारतीय रेलवे ने श्रद्धालुओं के लिए राहतभरा ऐलान किया है. सावन के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु बिहार और झारखंड पहुंचते हैं. इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-नटेसर (राजगीर) श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

यह स्पेशल ट्रेन 5 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक तय दिनों में दोनों दिशाओं में चलेगी. रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को सफर में आसानी होगी और नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव भी कम होगा.

कब चलेगी हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन?

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का संचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर तक किया जाएगा. यह ट्रेन हर रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को रात 11:50 बजे हावड़ा स्टेशन से रवाना होगी. अगले दिन दोपहर 12:00 बजे नटेसर जंक्शन पहुंचेगी. इस ट्रेन से यात्रियों को राजगीर, नालंदा और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी.

वापसी का भी रहेगा बेहतर विकल्प

रेलवे ने वापसी यात्रा के लिए भी विशेष व्यवस्था की है. गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:00 बजे नटेसर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी.

इन प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर ठहरेगी. इनमें शामिल हैं.

  • हावड़ा
  • बैंडेल जंक्शन
  • बर्द्धमान जंक्शन
  • दुर्गापुर
  • आसनसोल जंक्शन
  • चित्तरंजन
  • मधुपुर जंक्शन
  • जसीडीह जंक्शन
  • झाझा
  • जमुई
  • किऊल जंक्शन
  • शेखपुरा जंक्शन
  • अस्तावां
  • बिहारशरीफ जंक्शन
  • नालंदा
  • राजगीर
  • नटेसर जंक्शन

इन स्टेशनों पर ठहराव से पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

यात्रियों को मिलेंगी कई सुविधाएं

रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन ICF रैक से संचालित होगी. इसमें अलग-अलग श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे. यात्रियों के लिए जनरल, स्लीपर, एसी और SLRD कोच उपलब्ध रहेंगे. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं, ताकि भीड़ को आसानी से संभाला जा सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

श्रावणी मेले में मिलेगी राहत

हर साल श्रावणी मेले के दौरान बिहार और झारखंड जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है. ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत लेकर आएगी. खासकर पश्चिम बंगाल से आने वाले यात्रियों को राजगीर, नालंदा और आसपास के धार्मिक स्थलों तक पहुंचने में काफी आसानी होगी.

यात्रा से पहले जरूर करें ये काम

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय, टिकट की उपलब्धता और अन्य जरूरी जानकारी जरूर जांच लें. इससे सफर आसान और परेशानी मुक्त रहेगा. श्रावणी मेला 2026 के दौरान यह स्पेशल ट्रेन श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो सकती है.

Also Read: RJD के स्थापना दिवस पर तेजस्वी यादव बोले- अंतिम सांस तक BJP और RSS से लड़ता रहूंगा

Previous article 2 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं चलेगी पटना मेट्रो, जानिए क्यों परिचालन रहेगा प्रभावित?
Next article 11 माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने गुठनी अस्पताल के सिविल सर्जन को 3 घंटे तक बनाया बंधक
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel