[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार रेगुलर गाड़ियों में नो रूम, स्पेशल ट्रेन में वेटिंग,होली में बिहार जाने वालों की बढ़ी टेंशन

रेगुलर गाड़ियों में नो रूम, स्पेशल ट्रेन में वेटिंग,होली में बिहार जाने वालों की बढ़ी टेंशन

0
रेगुलर गाड़ियों में नो रूम, स्पेशल ट्रेन में वेटिंग,होली में बिहार जाने वालों की बढ़ी टेंशन
Holi Special Trains

Holi Special Trains 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों के पास बिहार पहुंचने की चाहत रखने वाले परदेशियों के लिए इस बार सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होने वाला है.

पटना जंक्शन और दानापुर रेल मंडल की ओर आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति पैदा हो गई है. आलम यह है कि रेलवे ने जो स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया, उनकी बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही मिनटों में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है.

संपूर्ण क्रांति से राजधानी तक सारी ट्रेनें फुल

होली के दौरान 1 और 2 मार्च को दिल्ली से पटना आने वाली प्रीमियम ट्रेनों जैसे संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, तेजस राजधानी और आनंद विहार अमृतभारत में तिल रखने की भी जगह नहीं बची है. यही हाल मुंबई-पाटलिपुत्र, पुणे-पटना और चेन्नई-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस का भी है. नियमित ट्रेनों में स्लीपर से लेकर थर्ड एसी तक सब फुल हो चुके हैं.

यात्रियों की आखिरी उम्मीद तत्काल कोटा पर टिकी थी, लेकिन भारी मांग और स्लो सर्वर के कारण तत्काल टिकट भी पलक झपकते ही खत्म हो जा रहे हैं. ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री अब जनरल डिब्बों के नारकीय सफर को मजबूर हो रहे हैं.

स्पेशल ट्रेन में बुकिंग शुरू होने से पहले ही मायूसी

रेलवे ने इस बार यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा तो की, लेकिन वे ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही हैं. उदाहरण के तौर पर दिल्ली से शेखपुरा जाने वाली स्पेशल ट्रेन (04070) की बुकिंग शुरू होते ही 27 फरवरी के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट सामने आ गई. वहीं, पुरी-पटना स्पेशल (04439) में भी सीटें तेजी से भर रही हैं.

चौंकाने वाली बात यह है कि जयनगर-उधना एक्सप्रेस और पुणे-पटना स्पेशल जैसी कुछ घोषित ट्रेनों की बुकिंग अब तक शुरू ही नहीं हो सकी है, जिससे यात्रियों के बीच भारी भ्रम और आक्रोश की स्थिति बनी हुई है.

क्लोन ट्रेनों की बुकिंग अचानक बंद

हर साल होली पर अतिरिक्त ट्रेनों से राहत मिलती है, लेकिन इस बार सीमित स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई है. जिस क्लोन ट्रेन से यात्रियों को उम्मीद थी, उसकी बुकिंग अचानक रोक दी गई. इसके कारण टिकट संकट और गहरा गया है.

रेलवे जल्द ही और अधिक क्लोन या समर स्पेशल जैसी ट्रेनों का एलान नहीं करता, तो होली के मौके पर स्टेशनों पर भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती है. यात्रियों की नजरें अब रेलवे के अगले नोटिफिकेशन पर टिकी हैं.

Also Read: पटना-पुरी और रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेंगी होली स्पेशल, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel