[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Haridwar के ‘हरकी पौड़ी’ की तरह बनेगा बिहार समरिया घाट, नीतीश कुमार ने देखा ब्लूप्रिंट

Haridwar के ‘हरकी पौड़ी’ की तरह बनेगा बिहार समरिया घाट, नीतीश कुमार ने देखा ब्लूप्रिंट

0
Haridwar के ‘हरकी पौड़ी’ की तरह बनेगा बिहार समरिया घाट, नीतीश कुमार ने देखा ब्लूप्रिंट

Haridwar के ‘हरकी पौड़ी’ की तरह बिहार के समरिया घाट को विकसीत करने की तैयारी की जा रही है. इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है. बुधवार को नीतीश कुमार ने सिमरिया घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाट के विकास के लिए तैयार ब्लूप्रिंट को देखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा सिमरिया घाट के निरीक्षण के दौरान कहा है कि उसे बेहतर बनाने का इंतजाम हो रहा है. यहां पूजा-पाठ करने सहित अंतिम संस्कार करने वालों को भी सुविधा मिले, इसका इंतजाम किया जा रहा है. पूरा डिजाइन बना हुआ है. नीचे तक जाने, लोगों के बैठने, रुकने आदि की व्यवस्था की जायेगी. बाहर से आने वालों के लिए रास्ता और पार्किंग की व्यवस्था होगी. बाढ़ के समय आने वाले पानी को ध्यान में रखकर सभी निर्माण होगा. 2023 में लगने वाले अर्द्ध कुंभ को लगने से पहले सभी व्यवस्था के लिए प्रयास हो रहा है.

घाट निर्माण का काम हुआ शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सिमरिया घाट के विकास का काम शुरु किया गया. इससे पहले संवाददाताओं के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिमरिया घाट मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जा चुका है. बड़ी संख्या में यहां लोग आते हैं, लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो, किसी तरह का नुकसान नहीं हो जाये. कुछ सुझाव देना था, इसीलिए देखकर सुझाव दिया है. उसके आधार पर निर्माण कार्य होंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली. साथ ही वहां मौजूद साधुओं ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वागत किया. कार्यक्रम में वित्त सहित संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, जल संसाधन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे. इसके साथ ही, बड़ी संख्या में लोग भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री का स्वागत मौनी बाबा के पंडाल में पाग और चादर देकर किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel