[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर महनार में निर्माणाधीन एनएच पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

महनार में निर्माणाधीन एनएच पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

0
महनार में निर्माणाधीन एनएच पर गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

महनार. महनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाजीपुर-महनार-मोहिउद्दीन नगर एनएच-322बी पर हसनपुर पंजा चौक के समीप गुरुवार को हुए बाइक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी शंभू दास के 30 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है. बताया गया कि एनएच-322बी पर इन दिनों सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण कई स्थानों पर सड़क खुदी हुई है और गड्ढे बने हुए हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदन कुमार अपनी बाइक से जा रहा था, इसी दौरान वह सड़क पर बने एक गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचाया गया.

अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रियंजन ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने से पूर्व ही युवक की मौत हो चुकी थी. पुलिस द्वारा बाइक सवार का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. घटना के काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. बाद में मोबाइल के माध्यम से पहचान कर स्वजनों को सूचना दी गई. जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. स्वजनों ने बताया कि चंदन कुमार टेंट हाउस में काम करता था. वह लावापुर स्थित अपनी पत्नी के ननिहाल आया हुआ था और वहीं से अपने घर लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया.

क्या कहते हैं अधिकारी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है. सड़क दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वेदानंद सिंह, थानाध्यक्ष, महनार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel