[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. बोलेरो के धक्के से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

hajipur news. बोलेरो के धक्के से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

0
hajipur news. बोलेरो के धक्के से सड़क पार कर रहे युवक की मौत

महुआ . महुआ-ताजपुर मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा टाड़ा मंदिर के निकट बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से एक युवक की हुई मौत हो गयी. मृतक 40 वर्षीय रामजन्म राय सिंघाड़ा टाड़ा गांव निवासी शिवशंकर का पुत्र था. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने महुआ-ताजपुर मार्ग को करीब चार घंटे तक जाम रखा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार रामजन्म राय बुधवार की देर शाम घर के समीप की सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे धक्का मार दिया. मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची डायल 112 के सहयोग से घायल को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ घटनास्थल के समीप महुआ-ताजपुर सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित लोग पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची महुआ थाना की पुलिस एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. बताया जाता है कि युवक चालक का काम करता था. उसे तीन पुत्रियां एवं दो पुत्र हैं. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel