[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news.जंदाहा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

hajipur news.जंदाहा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

0
hajipur news.जंदाहा में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत

जंदाहा. जंदाहा थाना के गुरु चौक-महुआ मुख्य मार्ग पर जलालपुर पेट्रोलपंप के समीप सोमवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी. हादसे के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. मृतक 25 वर्षीय सुकेश कुमार जंदाहा थाना के जलालपुर गांव निवासी बताया गया है. युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सुकेश कुमार लक्ष्मणपुर हाट से सब्जी खरीद कर बाइक से अपने घर लौट रहा था. जैसे ही वह जलालपुर पेट्रोल पंप मांझी टोला के नजदीक पहुंचा कि सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में सुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये. गंभीर रूप से जख्मी सुकेश को इलाज के लिए महुआ अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना जंदाहा थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष अभिषेक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गये. इस दौरान डायल 112 की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel