[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

hajipur news. करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

0
hajipur news. करेंट की चपेट में आने से युवक की गयी जान

बिदुपुर. बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के वार्ड पांच में बुधवार की देर रात्रि शौच के लिए घर से निकले एक युवक की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान शीतल पासवान के 30 वर्षीय पुत्र प्रमोद पासवान के रूप में हुई है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि देर रात्रि वह घर से शौच करने के लिए निकला था. जब देर रात तक वापस घर नहीं लौटा, तो शक होने पर उसकी खोजबीन की गयी. इसी दौरान देखा गया कि बगल के पोल का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसमें करेंट प्रवाहित था. करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. घर के लोगो का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही बिदुपुर पुलिस घटनास्थल पहुच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राम बच्चन सिंह ने बताया कि मृतक मजदूरी कर अपने घर को चलाता था. उसने प्रशासन से अविलंब आपदा का लाभ दिए जाने की मांग की है. थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है. फर्द बयान आने पर एफआईआर की करवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel