[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर से बहन की दवा लेकर लौट रहे युवक की बस से कुचल कर मौत

हाजीपुर से बहन की दवा लेकर लौट रहे युवक की बस से कुचल कर मौत

0
हाजीपुर से बहन की दवा लेकर लौट रहे युवक की बस से कुचल कर मौत

महुआ-हाजीपुर मार्ग पर महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बखरी गांव में तेज रफ्तार बस से कुचल कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के ताजपुर बुजुर्ग निवासी शंभू राय के 32 वर्षीय पुत्र कनोज कुमार के रूप में हुई. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गये. वहीं इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार शनिवार को कनोज अपनी बहन की दवा लाने के लिए बाइक से हाजीपुर गया था. वहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही वह महुआ-हाजीपुर मार्ग पर लक्ष्मीपुर बखरी गांव के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार बस चालक ने बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना की सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. युवक की पहचान होने पर घटना की सूचना परिजनों को दी गयी. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया. हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel