[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर hajipur news. 16 जून से सुबह 10:30 बजे से कोर्ट में होगा न्यायिक कार्य

hajipur news. 16 जून से सुबह 10:30 बजे से कोर्ट में होगा न्यायिक कार्य

0
hajipur news. 16 जून से सुबह 10:30 बजे से कोर्ट में होगा न्यायिक कार्य

हाजीपुर. व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में 16 जून से न्यायिक कार्य सुबह 10:30 से शाम 04:30 बजे तक होगा. कार्यालय शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. इसको लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय आनंद तिवारी द्वारा पत्र जारी किया गया है. समयावधि में परिवर्तन को लेकर जिला विधिज्ञ संघ के सचिव राज कुमार सिंह के आग्रह पर ऐसा किया गया है. अधिवक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए उनके निवेदन पर अध्यक्ष द्वारा न्यायिक कार्य के समय में बदलाव कराया गया है. क्योंकि जिला व्यवहार न्यायालय में न्यायिक कार्य सुबह सात बजे से दोपहर तक होता था, जबकि एसडीएम व डीसीएलआर कार्यालय पूरे दिन संचालित होता है. प्रथम श्रेणी न्यायिक दण्डाधिकारी का शपथ पत्र बनवाने के लिए अधिवक्ताओं को पूरा दिन रहना पड़ता है.अधिवक्ताओं की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारा न्यायिक कार्यावधि में बदलाव कराने का आग्रह किया गया था. बताते चलें कि बीते 04 अप्रैल को अधिवक्ताओं के दोनों संघ के अनुरोध पर 07 अप्रैल से 28 जून तक प्रातः कालीन न्यायिक कार्य किए का आदेश दिया गया था. अब पुनः जिला विधिज्ञ संघ के सचिव के पहल पर निर्धारित समय में परिवर्तन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel