[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर ठनका गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

ठनका गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

0
ठनका गिरने से महिला की मौत, गांव में पसरा मातम

लालगंज. लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खंजहाचक गांव में सोमवार की शाम ठनका (आकाशीय बिजली) गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गयी. इसी दौरान सररिया पंचायत के सरपंच लखेंद्र यादव की भाभी 45 वर्षीय पत्नी वीणा देवी अपने बथान में बने झोंपड़ी में बैठी हुई थीं. तभी अचानक ठनका गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी और मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस प्राकृतिक आपदा से सहमे हुए हैं. तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ गिरने से टूटा बिजली खंभा, बिजली आपूर्ति हुई ठप

महुआ. महुआ प्रखंड क्षेत्र में अचानक मौसम परिवर्तन के साथ ही तेज आंधी और बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ पौधे गिरने से बिजली खंभा और तार टूट जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इस दौरान कई जगहों पर यातायात अवरुद्ध होने से राहगीरों की भी परेशानी बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब अचानक मौसम परिवर्तन होने के साथ ही आसमान में काले बादल छा जाने से दिन में ही रात सा नजारा देखने को मिला. इसके साथ ही तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो जाने के कारण हरपुर गंगाराम में 11 हजार तार पर पीपल पेड़ गिर जाने से बिजली खंभा टूटकर गिर गया. जबकि पेड़ सड़क के बीचोबीच गिर जाने के कारण यातायात अवरुद्ध हो गयी. इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरने से विद्युत विभाग को काफी क्षति हुई है. जिस कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गयी है. जिससे क्षेत्रों में अंधेरा छा जाने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गयी है. इस संबंध में विभागीय अधिकारी और पदाधिकारी ने बताया कि गिरे पेड़ को हटाने और टूटे तार को दुरुस्त कराने के बाद ही विद्युत आपूर्ति की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel