[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ दबोचा

घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ दबोचा

0
घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ दबोचा

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव में घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. वहीं, दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे. बदमाशों ने इस दौरान एक मार्केट में दुकान से भी लूटपाट करने की कोशिश की. पकड़े गये बदमाशों की पिटाई के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों के अनुसार सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गयी. इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, सात गोली, बाइक और शटर काटने वाला औजार बरामद किया है. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात्रि गांव के बाबा चौक पर हरेंद्र राय के घर में हथियार के साथ घुसे बदमाशों ने हरेंद्र की जेब से 50 हजार रुपये तथा उसके भाई लखेंद्र राय के घर से करीब एक लाख के आभूषण ले लिये. इस दौरान शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने रंगे हाथ तीन बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि दो अन्य बदमाश भाग निकले. सभी बदमाश बाइक से डकैती करने पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने तीनों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करते हुए इसकी सूचना थाना को दी. सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस पकड़े गये बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गयी.

ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है

ग्रामीण राजेश राय, चंदेश्वर प्रसाद, हरेंद्र राय के साथ अन्य ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों के पास एक कट्टा, एक पिस्तौल, सात गोली, एक बाइक, बड़ा चाकू, शटर काटने वाला एक औजार के साथ अन्य सामान बरामद किया गया है. घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों के पकड़े जाने के बाद उसके साथियों ने रविवार को कई बार गांव में तेज रफ्तार से बाइक से चक्कर लगाया, जिससे दहशत का माहौल बन गया है.वहीं, पकड़े गये एक बदमाश ने डकैती की घटना से इंकार करते हुए बताया कि देर रात्रि महुआ में एक स्थान पर शराब की बड़ी खेप उतारने के बाद घर जा रहे थे, तभी लोगों ने पकड़ लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel