[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर में गांवों का बदलेगा नक्शा! 125 दिन रोजगार की गारंटी, क्या है सरकार का नया मास्टर प्लान?

हाजीपुर में गांवों का बदलेगा नक्शा! 125 दिन रोजगार की गारंटी, क्या है सरकार का नया मास्टर प्लान?

0
हाजीपुर में गांवों का बदलेगा नक्शा! 125 दिन रोजगार की गारंटी, क्या है सरकार का नया मास्टर प्लान?

Viksit Bharat Mission: (कैफ अहमद) ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) की तैयारियों की समीक्षा की गई. बिहार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला पदाधिकारियों के साथ मिशन की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में ग्रामीण रोजगार, आजीविका संवर्द्धन और विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीति पर चर्चा हुई.


बैठक में बताया गया कि मिशन के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान किया गया है. यह वर्तमान ग्रामीण रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी. योजना का उद्देश्य केवल मजदूरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीणों को कौशल विकास, स्वरोजगार और स्थायी आजीविका से जोड़ना भी है.

Image 1345
सांकेतिक तस्वीर

इन कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

मिशन के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास, आजीविका संवर्द्धन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. ग्राम पंचायतें स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं का चयन करेंगी, जिन्हें राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे निगरानी और समन्वय अधिक प्रभावी होगा.

Image 1344
सांकेतिक तस्वीर

किसानों को भी मिलेगा लाभ

बैठक में बताया गया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुआई और कटाई के मौसम में 60 दिनों तक रोजगार कार्यों से छूट का प्रावधान रखा गया है, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों.

डिजिटल निगरानी से बढ़ेगी पारदर्शिता

योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित मॉनिटरिंग, रियल-टाइम डैशबोर्ड और अनिवार्य सोशल ऑडिट की व्यवस्था लागू की जाएगी. इससे कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया पर प्रभावी निगरानी रखी जा सकेगी.

Also Read: राबड़ी देवी को मिला अंतिम मौका, अगर 7 दिनों में खाली नहीं किया बंगला तो क्या होगा? जानिए नोटिस में क्या-क्या लिखा


जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि मिशन के सफल संचालन के लिए पंचायत स्तर पर संभावित परियोजनाओं की पहचान, लाभार्थियों का पंजीकरण, डिजिटल मॉनिटरिंग व्यवस्था और जन-जागरूकता अभियान समयबद्ध तरीके से शुरू किए जाएं. उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूर्व तैयारी करें.

खबर के प्रमुख आंकड़े

  • 125 दिन – प्रत्येक ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष रोजगार की गारंटी
  • 60 दिन – बुआई एवं कटाई के मौसम में रोजगार कार्यों से छूट
  • 100% डिजिटल मॉनिटरिंग – आधार आधारित सत्यापन, रियल-टाइम डैशबोर्ड और सोशल ऑडिट
  • 4 प्रमुख फोकस क्षेत्र – जल संरक्षण, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका संवर्द्धन और जलवायु अनुकूल कार्य

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद को मिला पहला निजी विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा का बनेगा नया केंद्र

Previous article 531 जवानों के बीच तीन थर्ड जेंडर ने पहनी खाकी, रचा इतिहास
Next article बाबा बूढ़ानाथ के दरबार में गूंजे मंत्रोच्चार, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
Avatar Of Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत नेटवर्क 10 नेशनल न्यूज चैनल से की, जहां समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और समसामयिक घटनाओं के विश्लेषण का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. जमीनी स्तर पर की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझने का अवसर दिया. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं. यहां वे बिहार की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, चुनाव और जनहित से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. देश और बिहार की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी उनकी पैनी नजर रहती है. जटिल विषयों को सरल, सटीक और सहज भाषा में प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, SEO, डेटा आधारित पत्रकारिता और आधुनिक स्टोरीटेलिंग तकनीकों के साथ काम करना उन्हें पसंद है. वे हमेशा ऐसे कंटेंट तैयार करने का प्रयास करते हैं, जो पाठकों के लिए उपयोगी, विश्वसनीय और तथ्य आधारित हो. पत्रकारिता में उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ सामने लाना, पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel