[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेलसर के युवक की हालत गंभीर

वैशाली में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेलसर के युवक की हालत गंभीर

0
वैशाली में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बेलसर के युवक की हालत गंभीर
घटनास्थल की तस्वीर

Vaishali Road Accident : (विनय पटेल) वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा मौना-सरैया मुख्य मार्ग पर बीबीपुर पश्चिमी टोला स्थित जगदंबा स्थान के समीप हुआ. दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

Hajipur News :टक्कर मारकर फरार हुआ चालक

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहसा पूर्वी गांव निवासी अशोक राय के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आदित्य कुमार बाइक से मौना की ओर से बेलसर बाजार जा रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक मालवाहक पिकअप वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया. हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

Vaishali News: निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सड़क से उठाकर प्राथमिक सहायता दी और निजी वाहन से मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय पिकअप वाहन काफी तेज गति से चल रहा था. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन एवं चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : गोपालगंज में 28 जून को सिपाही भर्ती परीक्षा, ‘ऑपरेशन फेयर एग्जाम’ के तहत 2352 कैंडिडेट होंगे शामिल

Previous article JAC सचिव की कुर्सी खाली होने पर झारखंड में उबाल, वित्तरहित शिक्षा मोर्चा ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
Next article Darbhanga News: बाल्यकाल से RSS के समर्पित स्वयंसेवक शमशेर सिंह का निधन, संघ परिवार में शोक
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel