[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर वैशाली में नदी हादसे के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन, 3 दिन बाद भी नहीं मिले वकील सहनी और सर्वदेव सहनी

वैशाली में नदी हादसे के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन, 3 दिन बाद भी नहीं मिले वकील सहनी और सर्वदेव सहनी

0
वैशाली में नदी हादसे के बाद लगातार सर्च ऑपरेशन, 3 दिन बाद भी नहीं मिले वकील सहनी और सर्वदेव सहनी
गंडक नदी

Vaishali River Drowning News : (सुशील कुमार सिंह) वैशाली के लालगंज बसंता जहानाबाद घाट पर गंडक नदी में डूबे दो लोगों का शव तीसरे दिन भी बरामद नहीं हो सका. एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में जुटी रही, लेकिन बुधवार देर शाम तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया. इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे शव मिलने की आस लगाए बैठे हैं.

तीन दिन से जारी है तलाश, फिर भी नहीं मिला कोई सुराग

सोमवार को नदी में डूबे लालगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 निवासी वकील सहनी और सर्वदेव सहनी की तलाश लगातार जारी है. घटना के बाद से एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है. बावजूद इसके बुधवार की देर शाम तक दोनों का शव बरामद नहीं हो सका.

Vaishali News : तेज धारा के कारण बह गए होंगे शव

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समय नदी में पानी का बहाव काफी तेज है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों के शव तेज धारा में बहकर दूर निकल गए होंगे. कुछ लोगों का मानना है कि यदि शव बालू में दब गया होगा तो कुछ दिनों बाद पानी में फूलकर ऊपर आ सकता है.

दूर-दराज के घाटों पर भी रखी जा रही नजर

प्रशासन की ओर से आसपास के अलावा दूर-दराज के घाटों पर भी नजर रखी जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि शव नदी की धारा के साथ बहकर दूसरे घाटों तक पहुंच सकता है. ऐसे में विभिन्न घाटों पर सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया है.

Hajipur News : थानाध्यक्ष ने क्या कहा?

लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि जहानाबाद घाट से लेकर हाजीपुर की दिशा में पड़ने वाले विभिन्न घाटों पर नजर रखी जा रही है. कहीं से भी शव मिलने की सूचना प्राप्त होती है तो प्रशासन तत्काल कार्रवाई करेगा और परिजनों को जानकारी दी जाएगी.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद से दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है. परिजनों की आंखें लगातार अपनों की तलाश में नदी किनारे लगी हुई हैं. हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है, लेकिन उन्हें अब भी उम्मीद है कि जल्द ही शव बरामद हो जाएगा.

Also Read : 28 जून को सारण के सभी पंचायतों में होगी ग्रामसभा, ‘पंचायत विकास दिवस’ के अवसर पर योजनाओं पर होगी चर्चा

Previous article झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव का गजट नोटिफिकेशन जारी, 22 निर्वाचित सदस्यों के नाम अधिसूचित
Next article भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे पटना HC के रिटायर्ड जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel