वैशाली में तीन सार्जेंट बने सार्जेंट मेजर, एसपी शुभांक मिश्रा ने कंधों पर लगाए सितारे, जाने पूरी खबर

Vaishali Police Promotion : वैशाली पुलिस में तीन सार्जेंट को पदोन्नति देकर सार्जेंट मेजर बनाया गया. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान तीनों अधिकारियों के कंधों पर नया रैंक लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

By Vivek Singh | June 30, 2026 4:49 PM

Vaishali Police Promotion : (अभिषेक कुमार) वैशाली पुलिस में तीन सार्जेंट को पदोन्नति देकर सार्जेंट मेजर बनाया गया. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने पिपिंग सेरेमनी के दौरान तीनों अधिकारियों के कंधों पर नया रैंक लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

Hajipur News: पिपिंग सेरेमनी में मिला नया दायित्व

हाजीपुर स्थित वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित गरिमामयी पिपिंग सेरेमनी के दौरान सार्जेंट निलेश कुमार सिंह, संतोष कुमार और शिल्पा कुमारी को पदोन्नति देकर सार्जेंट मेजर बनाया गया. पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने तीनों अधिकारियों के कंधों पर नया रैंक (एक सितारा) लगाकर उन्हें अलंकृत किया.

एसपी ने दी बधाई और जिम्मेदारियों का कराया एहसास

इस अवसर पर एसपी शुभांक मिश्रा ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की.

Sergeant Major Promotion: परिवार के लिए भी गर्व का पल

एसपी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल अधिकारियों की नहीं, बल्कि उनके परिवारों के लिए भी गर्व का क्षण है. उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों का मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Vaishali News:पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद मिली पदोन्नति

बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद तीनों अधिकारियों को सार्जेंट से सार्जेंट मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया है. कार्यक्रम में पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

Also Read : कल बिहार विधान परिषद का सदस्य बनेंगे पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 MLC, दिखेगा NDA का पॉवर