[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर महुआ के निजी हॉस्टल से समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन और प्रबंधन चिंतित

महुआ के निजी हॉस्टल से समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन और प्रबंधन चिंतित

0
महुआ के निजी हॉस्टल से समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के रहने वाले 2 छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजन और प्रबंधन चिंतित
आकाश कुमार और शुभंम कुमार

Vaishali News : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से दो छात्रों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. घटना के बाद हॉस्टल प्रबंधन और परिजनों में हड़कंप मच गया है. काफी खोजबीन के बावजूद दोनों छात्रों का कोई सुराग नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है.

Bihar news: निजी हॉस्टल से अचानक गायब हुए दो छात्र

जानकारी के अनुसार महुआ थाना क्षेत्र के कन्हौली स्थित एक निजी विद्यालय के हॉस्टल से शुक्रवार सुबह दो छात्र अचानक लापता हो गए. दोनों छात्रों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही हॉस्टल संचालक और अन्य छात्र भी हैरान रह गए.

मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के रहने वाले हैं छात्र

लापता छात्रों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के बरूराज थाना क्षेत्र के छेत्रपटी निवासी श्रीराम झा के पुत्र शुभम कुमार झा तथा समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी हिन्दू पुत्र संगठन के प्रमुख अविनाश कुमार बादल सिंह के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है. दोनों छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

Hajipur News: 12 घंटे तक खोजबीन, फिर पुलिस को दी सूचना

छात्रों के लापता होने की जानकारी मिलते ही हॉस्टल संचालक और परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की. करीब 12 घंटे तक खोजबीन के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामले की सूचना महुआ थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस बोली- सूचना मिलने पर होगी कार्रवाई

इस मामले में महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि उन्हें फिलहाल इस घटना की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए छात्रों की तलाश शुरू करेगी.

Also Read : पटना मरीन ड्राइव पर सोशल मीडिया वायरल ट्रेंड बना मुसीबत, सेल्फी के लिए तोड़ रहे फूल और टहनियां

Previous article कर्मनाशा पुल पर बिहार-यूपी के तीन ताजियों का हुआ ऐतिहासिक मिलन, गूंजी ‘या हुसैन’ की सदाएं
Next article 30 मिनट से भी कम में तैयार हो जाएंगी ये 5 हेल्दी डिनर रेसिपीज, स्वाद ऐसा कि हर कोई करेगा तारीफ
Avatar Of Vivek Singh
Vivek Singh : विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है. इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel