[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार हाजीपुर हाजीपुर: जनता दरबार में 272 परिवादों की सुनवाई, DM ने 7 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

हाजीपुर: जनता दरबार में 272 परिवादों की सुनवाई, DM ने 7 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश

0
हाजीपुर: जनता दरबार में 272 परिवादों की सुनवाई, DM ने 7 दिन में कार्रवाई के दिए निर्देश
लोगों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी वर्षा सिंह।

Vaishali News: हाजीपुर में शुक्रवार को सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत जिला, अनुमंडल, प्रखंड, थाना एवं पंचायत स्तर पर भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं थाना स्तर पर कुल मिलाकर 272 आवेदनों का त्वरित अवलोकन एवं निस्तारण किया गया. इस महाभियान के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी अपनी स्थानीय समस्याओं को लेकर सीधे प्रखंड और थाना स्तर के अधिकारियों के समक्ष पहुंचे.

डीएम ने सुनीं 129 शिकायतें

हाजीपुर समाहरणालय में जिला पदाधिकारी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मुख्य जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें आमजन की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक अवलोकन एवं निस्तारण किया गया. डीएम के इस जनता दरबार में कुल 129 परिवाद प्राप्त हुए, जिनमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए पीड़ित नागरिकों ने अपनी गंभीर समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं. जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और उनके आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया.

विभिन्न विभागों से जुड़े मामले

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद मुख्य रूप से राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस (ICDS), आर्म्स, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन तथा सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी विभागों से संबंधित रहे. भूमि विवाद और राशन कार्ड से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर सबसे अधिक संख्या में लोग अपनी गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचे थे.

सात दिनों के भीतर अल्टीमेटम

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात दिनों के अंदर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अंतिम प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कड़े शब्दों में स्पष्ट किया कि आम जनता की शिकायतों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब कतई स्वीकार्य नहीं होगा.

त्वरित और पारदर्शी समाधान प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान करना है. उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि प्राप्त परिवादों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं गंभीरता बरतते हुए समयसीमा का कड़ाई से पालन करें, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

बैठक में कई अधिकारी उपस्थित

इस महत्वपूर्ण जनता दरबार कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए (DRDA), जिला सहकारिता पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता (LRDC), वरीय उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) शिक्षा विभाग तथा जिला कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के संबंधित जिला स्तरीय आला पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read: वैशाली: बिजली व्यवस्था में लापरवाही पर अधिकारियों को फटकार, DM ने जल्द सुधार के दिए निर्देश

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel